फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम की बाइक की टक्कर से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर बरभौली चौकी के पास परिवार के साथ बस का इंतजार कर रहे बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों ने बाइक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। हमीरपुर जिले के रीवन गांव निवासी राजू कुशवाहा शनिवार को पत्नी विवेक कुमारी और पुत्र शिवा (6) के साथ ससुराल बरभौली आया था।

विज्ञापन


प्राचीन पारा बाबा हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी घर लौटने के लिए बरभौली चौकी के पास बस का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 9 बजे कबरई की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिवा को टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। परिजन बच्चे को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें