फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : खेत से लौटे किसान की घर के बाहर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई थाना के सिचौरा गांव में खेत से लौटे किसान की मौत हो गई। उस पर किसान क्रेडिट कार्ड का 30 हजार रुपये का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

किसान मूलंचद्र अहिरवार (55) के नाम दो बीघा भूमि थी। खेती के साथ वह मजदूरी भी करते थे। पत्नी गीतादेवी ने बताया कि शनिवार शाम वह खेत से लौटे और दरवाजे पर ही अचेत होकर गिर गए। उन्हें सीएचसी कबरई ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि खेत में उड़द -मूंग की बोआई की थी। बारिश न होने से फसल उगी ही नहीं। इससे वह परेशान रहते थे। शनिवार को खेत से लौटे तो गुमसुम थे। दरवाजे पर बाहर कुछ देर खड़े रहे और गिर गए। पत्नी का कहना था कि फसल खराब होने से उन्हें सदमा लगा है। किसान के पांच बच्चे रवि, दिनेश, सत्यम, मनीष व बउआ हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें