फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कबरई। लुहेड़ी गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई और कबरई के विद्यालय के पास बिजली गिरने से शिक्षिका व छात्राओं को करंट के झटके लगे। अभिभावकों को बुलाकर छात्राओं को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के लुहेड़ी गांव निवासी किसान हेमू श्रीवास (40) सोमवार शाम खेत से भैंस चराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
इसी बीच चमक के साथ बिजली पेड़ पर आकर गिरी। इसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
कबरई के कन्या प्राथमिक विद्यालय आंबेडकरनगर में छात्राएं पढ़ रहीं थीं। विद्यालय भवन के पास बिजली गिरी। सहायक अध्यापिका प्रीति शुक्ला, छात्रा अंजलि, उर्मिला, मरियम, खुशी और सृष्टि को करंट के झटके लगे। इससे बच्चे सहम गए। सहायक अध्यापिका ने बताया कि कुछ छात्राएं अचेत हो गईं।
विज्ञापन

उनके हाथ-पैर में मालिश की गई, तब होश आया। परिजनों को बुलाकर छात्राओं को घर भिजवाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला का कहना है कि सूचना मिली थी। सभी छात्राएं स्वस्थ हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें