अजनर (महोबा)। खमा गांव में बुधवार शाम को बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
किसान प्रीतम लाल अहिरवार (50) बुधवार दोपहर मवेशी चराने दौरिया मौजा खेत पर गए थे। शाम को वापस लौटते समय बारिश होने लगी। इस पर प्रीतम गांव के बाहर पुल के पास खड़े हो गए।
इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली उनके पास आ गिरी। इससे प्रीतम झुलसे गए। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मध्यप्रदेश के नौगांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।