फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा डिपो को मिलीं 10 बीएस-6 बसें, राजधानी का सफर होगा आसान

Tue, 14 Nov 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



महोबा। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा के लोग अब बीएस-6 बसों से राष्ट्रीय व प्रदेश की राजधानी तक का सफर कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में 10 बीएस-6 बसें और शामिल हो गई हैं। इस बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ व गोरखपुर के लिए किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के चलते वहां के शासन ने बीएस-4 बसों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी है। दिल्ली में बीएस-6 बसें ही प्रवेश कर सकेंगी। हालात को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से महोबा डिपो में 10 बीएस-6 बसें भेजी गई हैं। हालांकि, महोबा डिपो के पास पहले से ही 13 बीएस-6 बसें थीं। अब डिपो के बेड़े में बीएस-6 बसों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महोबा डिपो के एआरएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि 10 नई बसें आई हैं। डिपो प्रबंधन की ओर से बसों के संचालन को लेकर रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। जिसमें से तीन बसों को लखनऊ, तीन बसों को दिल्ली और चार बसों को गोरखपुर के लिए संचालित किया जा रहा है। बीएस-6 बसों के संचालन से यात्री सुविधा में आसानी होेने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें