आल्हा चौक में खराब फसलों के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताते छिकहरा के किसान।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बारिश से बर्बाद हुए फसलों के साथ सोमवार को करीब 50 किसानों ने आल्हा चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम जितेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
छिकहरा गांव के वंशगोपाल यादव, मान सिंह, धन्नू अहिरवार, लालदिवान, प्यारेलाल, मातादीन, चंद्रभान, रामप्यारी, रामकली आदि किसान तहसील में एसडीएम से मिले। किसानों ने एसडीएम को खराब फसलें दिखाई और ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उड़द व मूंग बुआई के बाद 20 दिन तक पानी नहीं बरसा। इसके बाद एक सप्ताह लगातार बारिश होती रही। इससे फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों का कहना था कि लागत न निकलने से आगे रबी फसल की बुआई नहीं कर पाएंगे।