कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग पर पलटी डीसीएम।
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़-मुढ़ारी रोड के गड्ढों में अनियंत्रित होकर मंगलवार को डीसीएम पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
मध्यप्रदेश के छतरपुर से चालक मुन्ना डीसीएम में किराने का सामान लादकर हमीरपुर जिले के राठ जा रहा था। कुलपहाड़-मुढ़ारी जाने वाली सड़क के गड्ढों में डीसीएम अनियंत्रित हो पलट गया। सड़क पर फैलकर हजारों का सामान बर्बाद हो गया। वाहन में फंसे चालक को लोगों ने बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल में उपचार कराया गया। मुढ़ारी निवासी रामप्रकाश, प्रमोद, विनोद आदि ने बताया कि कई सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। रात के समय अक्सर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं।