श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर थानाक्षेत्र के सिजहरी गांव में अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सिजहरी निवासी गोविंद (55) शनिवार की सुबह खाना खाने के बाद दरवाजे के बाहर बैठ गए। तंबाकू खाने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दीपक ने बताया कि पिता गोविंद तंबाकू का सेवन करते थे। उनकी मौत कैसे हुई, उसे नहीं पता है। पुलिस के मुताबिक परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर ले गए थे। इसी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई।