फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : बारिश से 25 मकान ढहे, मलबे की चपेट में आने से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कबरई (महोबा)। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश मुसीबत बन गई है। मंगलवार को 25 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। श्रीनगर में मलबे की चपेट में आकर दंपती घायल हो गए और कबरई में एक भैंस मर गई।
विज्ञापन

शहर के नयापुरा निवासी गंगाराम का कच्चा गिर गया। श्रीनगर के बिलखी निवासी रामसिंह और उनकी पत्नी विद्या सोमवार रात मकान गिरने से मलबे में दब गए। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
मझलवारा गांव में मातादीन विश्वकर्मा, सत्यदेव सेन, सिजहरी में चरण यादव, कंधी यादव और बसौरा के घनश्याम के कच्चे मकान भी भरभरा कर गिर गए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सतियनपुरा निवासी बेबा मन्नू रैक्वार, वीर सिंह, छिद्दू यादव, कृष्ण कुमार, हल्काई, मोतीलाल व धनीराम घर भी गिर गए हैं।
विज्ञापन

कबरई के गंज गांव के बबलू सिंह के कच्चे मकान के मलबे में दबने से भैंस की मौत हो गई। सुभाष नगर निवासी केसरबाई, आंबेडकर नगर निवासी सुरेश रैक्वार का कच्चा मकान भी गिर गया।
मॉडर्न कन्या प्राथमिक विद्यालय में जलभराव होने से चहारदीवारी गिर गई और कमरों की दीवार में दरारें आ गई हैं। प्रधानाध्यापक भुजबल अनुरागी ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए नगर पंचायत को कई बार लिखा-पढ़ी की जा चुकी है। ईओ वेद प्रकाश ने कहा कि जल्द ही भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
खन्ना संवाद के अनुसार कस्बे में मुन्ना अहिरवार, भूपेंद्र, श्यामबाबू, सत्यपाल, देवेश, महेंद्र यादव, हाकिम सिंह व पप्पू के मकान बारिश से ढह गए।
इंसेट
फोटो 11 एमएएचपी 06 परिचय-बछेछरकलां गांव में खराब हुई मूंगफली की फसल देखते एसडीएम। संवाद
बारिश से बर्बाद फसलें देखने पहुंचे एसडीएम
कुलपहाड़। मुढ़ारी के किसान हरगोविंद, रामस्वरूप, बछेछरकलां के मानसिंह ने बारिश से मूंगफली की फसल बर्बाद होने की शिकायत तहसील में की थी। इस पर मंगलवार को एसडीएम अरुण दीक्षित राजस्वकर्मियों के साथ जायजा लेने खेतों पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से जानकारी ली। नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने मुढ़ारी व खैरारी गांव में नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। (संवाद)
फसलों व मकानों का सर्वे कराने की मांग
चरखारी । बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बारिश से तबाह हुईं फसलों व कच्चे मकानों के गिरने का सर्वे कराकर सहायता राशि दिलाने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशन शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम स्वेता पांडेय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें