महोबा। थ्रेसर मशीन में साड़ी पल्लू फंसने से महिला का सिर चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के गांव ज्योराहा निवासी कामता प्रसाद की पत्नी मीरा (40) शुक्रवार की शाम खलिहान में थ्रेसर मशीन से फसल की मढ़ाई करा रही थी। तभी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया। जिससे उसका हाथ व सिर भी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन महिला की मौत हो गई। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।