फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हादसे में महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रकों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। रिवई-खरेला मार्ग पर बाइक से गिरी महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर 12 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले सात नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कबरई के उटियां गांव निवासी रागिनी (25) पत्नी दुर्गेश एक सप्ताह पहले मायके गई थी। शुक्रवार की रात नौ बजे वह देवर अंबिकेश के साथ बाइक से 11 माह की बेटी गुड़िया को गोद में लेकर घर लौट रही थी। तभी उटियां गांव के पास सड़क खराब होने के चलते बाइक का पहिया गड्ढे में पड़ने से रागिनी उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पहिये की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी व देवर के दूसरी तरफ गिरने से वह बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पथराव कर कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कबरई पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई और शव नहीं उठने दिया। बाद में एसडीएम जितेंद्र सिंह, सीओ रामप्रवेश राय के अलावा खन्ना, खरेला, चरखारी और शहर कोतवाली की पुलिस ने मोर्चा संभाला। ट्रक-चालक के खिलाफ कार्रवाई व सड़क का शीघ्र निर्माण कराने का भरोसा देकर एसडीएम ने जाम खुलवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि देवर अंबिकेश, अमित प्रजापति, सुनील कुशवाहा, संतोष सिंह उर्फ टिल्लू, दुर्वेश सोनी, ऋषि यादव व कुलदीप यादव और 40 अज्ञात के खिलाफ मार्ग अवरुद्घ करने, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृतका के ससुर रामप्रताप सोनी की तहरीर पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें