फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धूमधाम से मनी महाराजा खेत सिंह की जयंती

Sun, 28 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 16 परिचय-शहर में निकली शोभायात्रा में चलते युवा। संवाद
विज्ञापन
महोबा। महाराजा खेत सिंह जूदेव की 885वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

महाराजा खेत सिंह जूदेव की जयंती के मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल लोगों में अलग ही उत्साह दिखा। वहीं ब्लॉक कबरई के ग्राम मवईखुर्द में महाराजा खेत सिंह जूदेव की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मारुति श्रवण साहू ने महाराजा खेत सिंह जूदेव के शौर्य, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आहवान किया। इस दौरान दिबिया बापू खंगार, कल्लू खंगार, जीतू साहू, विपिन सिंह, केशव, अमर सिंह, परशुराम, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें