महोबा। कस्बा पनवाड़ी में बाइक सवार तीन युवकों ने बेकरी व्यापारी को पीटकर सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महोबा के सराफीपुरा निवासी सफल सोनी बेकरी व्यापारी है। वह माल देने के लिए कार से कस्बा पनवाड़ी गया था। कार से उतरते ही बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर भाग निकले। शोर-शराबा मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी पहुंच से दूर निकल गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देकर बाइक का नंबर बताया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।