फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नकदी व बैग लूटकर चलती ट्रेन से युवक को फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा रेल लाइन में बरौनी एक्सप्रेस से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटकर फेंक दिया। जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के थाना मटौंध के चमराहा गांव निवासी नरेश कुमार (25) गुजरात के सूरत में एक साड़ी फैक्टरी में काम करते हैं। नए साल में वह घर वापस लौट रहे थे। तभी खजुराहो ट्रैक पर रहेलिया गांव से निकली रेलवे लाइन के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला।
घायल की मां सुमित्रा व भाई रामदास ने बताया कि नरेश ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसका बैग और 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि रेलवे ट्रैक के किनारे युवक के घायल अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट होने के चलते वह अभी कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें