फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला की मौत के बाद जागी एलएनटी कंपनी, आनन-फानन में पाटा गड्ढा

Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। नमामि गंगे योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक उछलने से महिला की गिरकर मौत होने की घटना के बाद एलएनटी कंपनी ठेकेदार हरकत में आ गए। रातोंरात गड्ढे में मिट्टी डालकर सड़क को समतल कर दिया गया। पंद्रह दिन से ब्लैक स्पाॅट बने गड्ढे की वजह से हुई महिला की मौत से नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पूछा बस स्टैंड के पास से चरखारी-मुस्करा मार्ग से जुड़े टिकरी-बिदावर संपर्क मार्ग के किनारे से पाइपलाइन ले जाने के लिए मुख्य सड़क को दो माह पहले खोदा गया था। इस दौरान पाइपलाइन डाल कर ठेकेदार ने गड्ढे में मिट्टी डाल कर छोड़ दिया था। सड़क की मिट्टी धीरे-धीरे धसने से करीब आधा फीट गहरा गड्ढा मुख्य सड़क पर हो गया था। बावजूद इसके एलएनटी कंपनी के जिम्मेदार कर्मियों और ठेकेदार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व पर पिता फूल सिंह के साथ बसवारी गांव से बाइक से मायके छानीखुर्द गांव आ रही अंगूरी राजपूत की गड्ढे में बाइक उछलने से गिरकर मौत हो गई थी।
कार्यदायी संस्था एलएनटी कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से हुई घटना से नाराज समाजसेवी पुष्पराज सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। मानक के विपरीत पाइपलाइन डाले जाने की शिकायत डीएम से करते हुए जांच की मांग की है। उधर, एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मल्लिकार्जुन रेड्डी ने बताया कि टिकरी-बिंदावर गांव में कार्य कराया गया है लेकिन पाइपलाइन डालकर गड्ढा न भरे जाने की जानकारी नहीं है। मौके की जांच कराई जाएगी। एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग का कहना है कि योजना से कराए जा रहे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें