श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने दो लाइनमैनों के साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। किसी तरह कर्मचारी जान बचाकर गांव से निकले। शासन के निर्देश पर ओटीएस योजना चलाई जा रही है। बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन, सविंदा लाइनमैन, ईश्वरदास व साहब सिंह के साथ ननौरा गांव में चेकिंग अभियान चला रहे थे। एक ग्रामीण के कटिया डाले मिलने पर उसका कनेक्शन काटने के लगे। इस दौरान आरोपी ने विरोध किया और अपने परिजनों को बुलाकर संविदा लाइनमैन ईश्वरदास व साहब सिंह की पिटाई कर दी। बाद में आरोपियोंं ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बिजली टीम गांव से निकल आई। अवर अभियंता ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)