प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सोमवार को विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जननी सुरक्षा एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। जिससे गर्भवती महिलाआें को एंबुलेंस से नि:शुल्क सेवा का लाभ दिलाकर अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। उन्हाेंने महिलाएं प्रसव के बाद नवजात शिशु को छह महीने तक मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता और जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने महिलाआें और किशोरियाें से पुष्टाहार का सेवन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए पुष्टाहार का सेवन बेहतर उपाय है। सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने कहा कि नवजात के जन्म के एक घंटे के अंदर उसे प्रथम स्तनपान कराएं। उन्होंने कहा कि हमेशा आयोडीन युक्त नमक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आयोडीन ही मस्तिष्क के विकास में सहायक है। इस दौरान 363 किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन, महिलाआें को आयरन टैबलेट, सोयाबीन बरी, ओआरएस पाउंडर, निरोध वितरित किए। इस मौके पर पंचायत उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर, सुपरवाइजर, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।