महोबा/चरखारी। जिला व तहसील लेखपाल संघ ने मांगों लेकर आवाज बुलंद की है। लेखपाल संघ ने अध्यक्ष राजस्व परिषद के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपा। चेतावनी दी कि समस्याओं को लेकर यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष नीतेंद्र पटेल, जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष जीतेंद्र उपाध्याय, मंत्री वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची, वर्ष 2024 बैच की विभागीय परीक्षा के परिणाम व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र घोषित करने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण पोर्टल दोबारा खोलने व लेखपालों के मोटरसाइकिल, वर्दी और स्टेशनरी भत्ते में वृद्धि आदि प्रमुख मांगे हैं। यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो लेखपाल पांच अगस्त से अतिरिक्त हलकों का कार्य छोड़कर सिर्फ मूल हलके पर कार्य करेंगे। 10 अगस्त से सभी ऑनलाइन कार्य भी बंद किए जाएंगे। (संवाद)