फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के खिलाफ लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महोबा। लॉकडाउन का फायदा उठाकर भू-माफिया सरकारी भूमि में अवैध तरीके से कब्जा जमा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराखुर्द में सामने आया है। जहां एक दबंग ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कराकर कब्जा कर लिया। लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराखुर्द निवासी रतन सिंह पुत्र देवीसिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया और अवैध निर्माण करा लिया। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से की। रतन सिंह ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए सरकारी भूमि पर बाउंड्रीवाल करा ली। 15 दिन पहले सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जब उक्त भूमि को ग्राम समाज की होने की बात कही तो दबंग ने कब्जा नही हटाया। रैपुराखुर्द के लेखपाल नरेंद्र कुमार ने सोमवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रतन सिंह के खिलाफ धारा 447 आईपीसी व 2/3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई राजबहादुर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें