महोबा। बार काउंसिल प्रयागराज के आदेश पर जिले के अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान वकीलों ने कचहरी परिसर में पुतला फूंककर विरोध जताया। वकीलों की हड़ताल से वादकारी बैरंग लौट गए।
जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष इरेंद्र बाबू अनुरागी के नेतृत्व में कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकत्र हुए। जहां हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करते हुए मारपीट किए जाने की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला फूंककर विरोध जताया। बुधवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।