फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से उड़ाई 70 हजार की संपत्ति

Fri, 02 Jan 2015 11:12 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बसौरा निवासी राजाबाबू राजपूत पुत्र ब्रजगोपाल राजपूत का डीजे बारावफात के जुलूस में जाने के लिए घर के बाहर पिकअप गाड़ी में तैयार खड़ा था। गुरुवार की देर रात चोर डीजे की 500 वाट की एक मशीन, एक 250 वाट की मशीन, मिक्सर, जनरेटर के नोजल, पास में कुएं में लगी पानी की मशीन सहित 70 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। रात में चोरी की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जागने पर मालिक ने देखा तो डीजे की मशीनें, पानी की मशीन गायब थीं। चोरी की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने काफी देर गांव में चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ग्रामीण ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें