चरखारी/अजनर। अलग-अलग स्थानों पर चोरोंं ने तीन घरोंं से नकदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। कोतवाली चरखारी के रोशनपुरा गांव निवासी सावित्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात वह भोजन करने के बाद सो गई। देर रात चोर मकान में घुसे। आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने अटैची व बक्सों में रखी दस हजार रुपये की नकदी, सोने की चैन, मनचली, चांदी की पायलें, मीना, सोने की झुमकी, हाफ पेटी आदि चोरी कर ले गए। सुबह देर तक न उठने पर पड़ोसियों ने उसे जगाया, तब घटना की जानकारी हुई। इसी गांव में चोरों ने उदयभान के मकान को भी निशाना बनाया। चोर यहां से 15 हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण ले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटनाओंं की जांच कराई जा रही है। अजनर संवाद के अनुसार टिकरिया गांव निवासी तिजवा के मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।