फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बढ़ाई गई टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के नए स्वरूप बीएफ-7 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पूर्व में कोरोना संक्रमण के दौरान इस्तेमाल में लाए गए उपकरण व सामान को दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग ने कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी है। प्रतिदिन अब 200 के स्थान पर 500 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद जिले में एल-टू, एल-वन अस्पताल के साथ ही क्वारंटीन सेंटर भी खोले गए थे। वेंटीलेटर बेड, ऑक्सीजन प्लांट भी बनाए गए थे। एक बार फिर संक्रमण देखते हुए श्रीनगर स्थित एल-टू अस्पताल की व्यवस्थाओं को दोबारा दुरुस्त कर दिया गया है। यहां 70 बेड तैयार है। जिले में 224 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। सीएचसी कबरई, चरखारी, कुलपहाड़, जैतपुर, पनवाड़ी और श्रीनगर में 30-30, जिला महिला में 26 व जिला पुरुष अस्पताल में 18 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।
सीएमओ डॉ. धनेश कुमार गर्ग ने बताया कि जिले में तीन माह से कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। कोरोना संक्रमण के नए स्वरू प से डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना नियमों का पालन करें। कोरोना से निपटने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है। मुंह को मास्क से ढके और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ न करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने को लेकर तैयार है। शासन की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें