फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीस साल पहले मर चुके किसान का केसीसी बना ले लिया लोन

Sat, 14 Sep 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कुलपहाड़ के स्यावन गांव में 20 साल पहले मर चुके किसान के नाम इंडियन बैंक बेलाताल में दो साल पहले 4.30 लाख का केसीसी फर्जी तरीके से बनवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

4.30 लाख रुपये की धनराशि निकालकर भूमि बंधक किए जाने की जानकारी होने पर मृतक के पौत्र ने मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक व एलडीएम से की है।
स्यावन निवासी किसान मुलुआ की 20 साल पहले मौत हो गई थी। मृतक के पौत्र कपूरा ने वरासत कराने के लिए जैसे ही खतौनी की नकल निकलवाई तो उसमें भूमि बंधक मिली। जानकारी करने पर पता चला कि वर्ष 2022 में मुलुआ के नाम 4.30 लाख का केसीसी बनाकर ऋण निकाला गया है।
इसे लेकर उसने बैंक प्रबंधक को पूरे मामले से अवगत कराया। कपूरा ने बताया कि उसके दादा मुलुआ की 20 साल पहले मौत हो चुकी है।
फाइल चेक करने पर मर चुके मुलुआ की जगह किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगी थी। इतना ही नहीं जालसाजों ने मुलुआ के नाम फर्जी आधार कार्ड बनवाने के बाद केसीसी बनवाकर पैसे हड़प लिए।
विज्ञापन

इंडियन बैंक शाखा बेलाताल के प्रबंधक राजेश्वर वर्मा का कहना है कि इस मामले में फील्ड अफसर की गलती है। लोन करते समय व्यक्ति की जानकारी अच्छी तरह से करना चाहिए।
बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उधर, एलडीएम सरोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें