कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम सलैया खुर्द में बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया। जिसका समाजसेवी राहुल तिवारी ने उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में कनासी ने बरोदा को हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
नदीगांव ब्लॉक के ग्राम सलैया खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए समाजसेवी अधिवक्ता राहुल तिवारी ने कहा, खेलों से मैत्री भाव बढ़ता है। पहला मैच बरोदा कलां और कनासी के बीच खेला गया। 12 ओवर के मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कनासी टीम ने एक विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैन ऑफ द मैच कनासी के अनिल कुमार को दिया गया। बजरंग क्रिकेट क्लब के बंटी चौहान, सौरभ, अभिषेक, भारतसिंह, मोहन सिंह, दाऊ ठाकुर, अभिजीत, गौरव, वीपिन, निंकुज, श्रवण कुमार आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। इस दौरान यतेंद्रसिंह, धीरज निरंजन, शैलेंद्र सौनकिया, हरिओम रायकवार, इवन, शौकीन अली आदि मौजूद रहे।