फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 23 करोड़ की लागत से बनेगा कबरई-कुनहेटा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। दस साल से गड्ढों में तब्दील जिले के कबरई-कुनहेटा मार्ग की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली दिक्कत को उभारते हुए अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों की नींद टूटी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 10 किमी खराब मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। हरी झंडी मिलते ही 23 करोड़ की लागत से कबरई-कुनहेटा मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कबरई-कुनहेटा मार्ग की 30 किमी सड़क से धरौंन, उटियां, गहरा, बैहारी, भटेवर, बघारी, बरी, बम्हौरी, कमलखेडा, पाठा, रिहुनिया, ऐंचाना, सलुवा, बबेड़ी, सुरहा समेत कई गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग की दस किमी सड़क पूरी तरह उखड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक दशक पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन क्रशर प्लांटों से दिन-रात गिट्टी भरकर ट्रकों के निकलने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। एक दिसंबर 2022 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। एसडीएम ने एक माह के अंदर निर्माण कराने का भरोसा दिया था लेकिन एक साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका। सड़क गड्ढों में तबदील होने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने 26 दिसंबर 2023 के अंक में गड्ढे ही गड्ढे, सड़क ढूंढ़ना हुआ मुश्किल शीर्षक से ग्रामीणों की बातचीत के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने दस किमी की गड्ढों में तब्दील सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिससे सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।
कबरई-कुनहेटा मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। करीब 23 करोड़ की लागत से कबरई-कुनहेटा मार्ग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीके जौहरी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें