फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी चैंपियनशिप के ट्राॅयल की तिथियां घोषित

Sun, 07 Dec 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सीनियर महिला व पुरुष ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के ट्राॅयल की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। एसोसिएशन के सचिव देवीचरण ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप कबड्डी का जिलास्तरीय ट्राॅयल 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्राॅयल में हिस्सा ले सकते हैं। पुरुष वर्ग के ट्रायल में सफल प्रतिभागी 13 व 14 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जबकि महिला वर्ग की चयनित खिलाड़ी 16 और 17 दिसंबर को जनपद शाहजहांपुर में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें