अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में झांसी की टीम का दबदबा कायम रहा। लीग मैंच और सेमीफाइनल में प्रतिद्वंदी टीम को हराकर झांसी ने फाइनल में जगह बनाई।
चरखारी में चल रहे सहस्र श्री गोवर्धनाथजू मेला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को झांसी टीम के खिलाड़िय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैंच में जीत हासिल की। इसके बाद सेमी फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल कर फाइलन मैंच में जगह बना ली। प्रतियोगिता में हुए मैच का शुभारंभ चरखारी तहसीलदार अहिवरन सिंह ने किया। झांसी की टीम ने तिंदवारी की टीम को 26-12 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। शाम को ग्राम टिकरी और झांसी के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में झांसी ने 20-17 से टिकरी को हरा दिया। झांसी फाइनल में पहुंचकर दूसरे ग्रुप से फाइनल में पहुंचने वाली टीम से मुकाबला करेगी। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या कबड्डी खेल प्रेमियों की भीड़ रही। रेफरी दिनेश पंचाल और फरीद बाबा रहे।