महोबा। कस्बा कबरई में 1,791 रुपये बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने और सुविधा शुल्क मांग का उपभोक्ता ने आरोप लगाया है।
कबरई निवासी जागेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में बिजली कनेक्शन लिया था लेकिन निगम ने मीटर नहीं लगाया। वह नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं। 1,791 रुपये बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया और केबल निकाल ली गई। निगम ने उन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है अवर अभियंता ने विजिलेंस की कार्रवाई खत्म कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने डीएम व निगम के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अवर अभियंता विनय कुमार का कहना है कि उपभोक्ता के घर में मीटर नहीं लगा था। जिस पर बिजली कनेक्शन काटते हुए केबल जब्त की गई। रुपये मांगने के आरोप गलत हैं।