फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में दरोगा ने मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। एससीएसटी एक्ट न लगाने के एवज में महोबकंठ थाने के दरोगा ने आरोपी के साथी से 30 हजार रुपये मांगे। बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

घटेरा गांव के संदीप राजपूत का एक महीने पहले रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के जवाहर अहिरवार से विवाद हो गया था। जवाहर ने संदीप के खिलाफ मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी थी।
संदीप के साथी राजेश ने थाने में तैनात दरोगा कमलेश कुमार से फोने पर बात कर एससी-एसटी एक्ट न लगाने का अनुरोध किया। आरोप है कि दरोगा ने 30 हजार रुपये की मांग की। दोनों की बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। इसमें दरोगा धमकी भरे लहजे में कह रहा है कि कल तक नहीं मिले तो मुकदमा दर्ज कर देंगे। हमारे पास मुकदमा दर्ज कराने का पावर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा कि उप निरीक्षक कमलेश को निलंबित कर जांच एएसपी आरके गौतम को दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें