महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम के साथ 45 वर्षीय अधेड़ ने टॉफी खिलाने के बहाने घर ले जाकर छेड़खानी की। बालिका के चीखने पर आरोपी भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है।
एक गांव निवासी मासूम बालिका गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का प्रेमनारायण वहां पहुंना और बालिका को बहला-फुसलाकर दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। घर में आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। बालिका के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। बालिका के पिता ने थाना महोबकंठ पहुंच घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमनारायण के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी प्रेमनारायण को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।