फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के लुहेड़ी गांव में सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

लुहेड़ी गांव निवासी बबलू रैकवार रविवार की दोपहर अपनी पत्नी व चार वर्ष के मासूम पुत्र सुशील के साथ खेत गया था। जब पति-पत्नी दोनों खेत पर काम करने लगे। तभी मासूम खेलते-खेलते खेत और सड़क के बीच बने गड्ढे के पास पहुंच गया और डूब गया। जब परिजनों ने मासूम को गायब देखा तो उन्होंने खेत के आसपास खोजबीन की। बाद में सुशील पानी से भरे गड्ढे में डूबा मिला। तब आनन-फानन उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें