जिले में अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया गया था, पर उसकी भी मौत हो गई। जिले में बिजली गिरने से हुई तीन लोगों की मौत से लोग डरे हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में रामगोपाल (18) पुत्र शिवदास खेत में उर्द की फसल की कटाई करने गई था। कटाई करके घर लौटते समय अचानक गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी पेड़ में बिजली गिरने से रामगोपाल बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया रास्ते में उसकी मौत हो गई। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्ष्ेात्र के ग्राम बघरौन निवासी सुमन (40) पत्नी छत्रपाल खेत से वापस घर लौट रही थी। तभी तेज बारिश श्ुारू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी बिजली उसके ऊपर जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरामाफ निवासी पूरनलाल (30) पुत्र क्षितिज पाल खेत में उर्द की फसल की कटाई करने मजदूरी पर गया था। तभी तेज बारिश होने के साथ बिजली गिर गई। जिससे पूरनलाल बुरी तरह झ़ुलस गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, पर वहां उसकी भी मौत हो गई।