फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विवाद में पत्नी व बच्ची को जहर खिलाकर खुद भी खाया

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला को रोके जाने से विवाद हो गया। पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद दंपती ने मौत को गले लगाने का प्रयास किया। पति ने पहले पत्नी व मासूम बच्ची को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के ज्योराहा गांव निवासी महेंद्र (28) मंगलवार की सुबह घर पर था। तभी पत्नी रूचि (26) अपने मायके पठा में रक्षाबंधन पर्व पर भाई देवेंद्र को राखी बांधने के लिए जाने की बात कहने लगी। जिस पर ससुर ने उसे मायके जाने से मना किया। इसके बाद भी महिला नहीं मानी और बैग लगाकर जाने की जिद पर अड़ गई। जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
काफी देर तक विवाद होने पर नाराज पति ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ निकालकर पहले पत्नी और फिर पुत्री मानसी (7) को खिला दिया। इसके बाद स्वयं जहर खा लिया। कुछ देर में तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. जितेंद्र ने बताया कि जहर खाकर दंपती व मासूम बच्ची आई थी। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें