फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विकास कार्यों की रैंकिंग सुधारें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आइजीआरएस की बैठक हुई। डीएम ने विकास कार्यों की रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि यदि संबंधित विभाग के कारण जिले की रैंकिंग खराब पाई जाती है तो उसका उत्तरदायित्व विभाग का होगा। बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदनों को सत्यापन किया जाए। उन्होंने परियोजना निदेशक को सीएम आवास योजना के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि जनपदीय अधिकारी बिना किसी सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेंगे। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आईजीआरएस के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से वार्ता के बाद ही निस्तारण करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें