फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मोबाइल से पत्नी के ज्यादा बतियाने पर पति ने खुदकुशी की

Fri, 10 Mar 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी के मोबाइल पर अन्य लोगों से ज्यादा बात करने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर जान दे दी। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बजरंग कॉलोनी निवासी भोजराज नामदेव (40) ब्रेड की एजेंसी चलाता है। गुरुवार की शाम वह घर पर था। तभी पत्नी वीडियो कॉलिंग के जरिए अन्य लोगों से बात कर रही थी। इसको लेकर पति ने विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद भोजराज ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे छतरपुर अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई अशोक नामदेव का आरोप है कि भाभी ज्यादातर समय अन्य लोगों से फोन पर बात करती थीं। भाई इसका विरोध करता था। रोकने के बाद भी न मानने पर भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से मां रामसखी, तीन बच्चों अंश, अंजलि व आशीष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें