महोबा। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने संतान न होने पर पति पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुभाष नगर निवासी कालीचरण की शादी धनुषधारी चरखारी निवासी तेजकुंवर (32) के साथ 19 जून 2010 को हुई थी। 12 वर्ष हो जाने के बाद भी दंपती के कोई संतान नहीं है। आरोप है कि संतान न होने के चलते शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई और पति ने जबरन उसे जहर खिलाया। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पड़ोसियों की मदद से तेज कुंवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।