फोटो 16 एमएएचपी 06 परिचय-आग की घटना में जली गृहस्थी और उपकरण। संवाद
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला भगतसिंह नगर में सोमवार की रात एक मकान में लगी आग से 1.46 लाख की नकदी, गृहस्थी व इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना देकर अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।भगतसिंह नगर निवासी संतोष वर्मा परिवार समेत घर पर था। तभी शाॅर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में 1.46 लाख रुपये की नकदी, सोने के आभूषण, बेड, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट, सिलाई मशीन, आरओ मशीन, खाद्यान्न व गृहस्थी जल गई। साथ ही दोनों बेटियों पूर्वी और रूबी के शैक्षिक अभिलेख व अन्य दस्तावेज भी जलकर बर्बाद हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। संवाद