फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: होमगार्ड कमांडेंट मनीष तबीयत बिगड़ी

Tue, 25 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य से अफेयर के आरोप से घिरे महोबा के जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की तबीयत सोमवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि पथरी का दर्द होने के कारण के वह जिला अस्पताल आए थे। कुछ देर भर्ती रखने के बाद आराम मिलने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी सफाई कर्मी आलोक मौर्य ने पीसीएस अधिकारी व बरेली में शुगर मिल में महाप्रबंधक के पद पर तैनात अपनी पत्नी ज्योति मौर्य व होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे बीच प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया था।
इस पर मनीष दुबे के खिलाफ जांच के लिए होमगार्ड डीजी ने आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहले गाजियाबाद में तैनात थे। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद उनका स्थानांतरण महोबा किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने महोबा में दो जुलाई को अपना पदभार ग्रहण किया था। सोमवार की सुबह मनीष दुबे की तबीयत अचानक बिगड़ गईा। वह दर्द से कराहते हुए सोमवार की सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां उनका इलाज डॉक्टर यतीेंद्र पुरवार ने किया। उनकी हालत ठीक न होने पर उन्हें भर्ती कराने की सलाह दी गई। वह काफी देकर तक इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें