फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। मिनी वृंदावन के नाम से विख्यात कस्बा चरखारी के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य आगाज हो गया। एक माह तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। देवोत्थान एकादशी के दिन कार्तिक स्नान करने वाली हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटेगी। मेले को लेकर दूर-दराज के दुकानदारों और झूला संचालकों ने डेरा जमा लिया है।
140 साल पुराने गोवर्धन्नाथजू मेले की शुरूआत सदर विधायक राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिकाध्यक्ष मंजू रामपाल कुशवाहा व महोबा पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इस मेले का शुभारंभ रियासत काल में सन् 1883 में हुआ था। इस मेले में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से मेलाप्रेमियों की भीड़ जुटती है।
विज्ञापन

मेले को लेकर बाहरी दुकानदारों और झूला संचालकों ने डेरा जमा लिया है। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार, अरविंद सिंह चौहान, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, मुख्य पुजारी सुरेंद्र गुरूदेव, ईओ अवधेश कुमार, लेखाकार अय्यूब खां, सीओ चरखारी उमेशचन्द्र, कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
मेले में होंगे यह आयोजन
महोबा। ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेले में प्रथम चरण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें 20 से 26 नवंबर तक रासलीला, 21 से 27 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ व 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत दो दिसंबर से बुंदेलखंडी लोकगीत एवं लोकनृत्य के साथ होगी। चार दिसंबर को आल्हा गायन, छह दिसंबर को भजन संध्या, 8 से 12 दिसंबर तक बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता, नौ दिसंबर को जवाबी कीर्तन, 10 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 11 दिसंबर को ब्लाइंड म्यूजिक शो, 13 दिसंबर को नवरस संगीत कार्यक्रम, 14 दिसंबर को भक्ति ऑकेस्ट्रा का आयोजन होगा। इसके अलावा तीन से आठ दिसंबर तक क्रिकेट टूर्नामेंट, नौ दिसंबर को विराट दंगल, 11 दिसंबर को कबड्डी, 12 दिसंबर को रंगोली व 13 दिसम्बर को मेंहदी रचाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें