फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से स्थिति सामान्य होने पर हेल्प डेस्क का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विश्व हिंदू महासंघ व विंग्स टीम के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के दौरान जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क संचालित कर न सिर्फ मरीजों की मदद की बल्कि उनके लिए नाश्ता व अन्य व्यवस्थाओं के इंतजाम किए। विंग्स टीम के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला व विष्णु गुप्ता ने बताया कि 28 अप्रैल से हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई थी। कार्यकर्ताओं ने कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर तक मुहैया कराए। समापन के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा व अन्य स्टॉफ के सदस्यों ने माला पहनाई व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर अनमोल द्विवेदी, शिवम विश्वकर्मा, हर्ष परिहार, पुष्पेंद्र, आशीष बंसल, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें