महोबा। उपकारागार में बंदियों के कोरोना संक्रमित निकलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 15 और बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे अब जेल में कुल संक्रमित बंदियों की संख्या 90 पहुंच गई है। पांच दिन पहले उपकारागार में निरुद्घ कुछ बंदियों को जुखाम व खासी की समस्या हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों की जांच की। 11 व 12 नवंबर को 28-28 बंदी कोरोना संक्रमित मिले जबकि 13 नवंबर को 34 बंदी पॉजिटिव मिले थे। शनिवार को 15 और बंदियों के संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी बंदियों में जेल में बने कोविड एलटू इकाई में भर्ती कराया गया है। जेल को सैनिटाइज कराकर अन्य बंदियों से दूरी बनाकर रहने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)