फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन रिव्यू मिशन टीम के आने से पहले स्टेट टीम ने जमाया डेरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती स्टेट टीम। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य सेवाओं परखने के लिए अगले माहकेन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम महोबा आ रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। टीम के आगमन से पहले स्टेट टीम ने जनपद में डेरा जमा लिया है। मंगलवार को स्टेट की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल महोबा पहुंच कर वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सभी वार्डों में टीम ने भ्रमण किया। जिसमें पोषण पुनर्वास केन्द्र, ब्लड बैंक, जांच लैब, मरीजों के वार्डों का भ्रमण किया। इन विभागों में अभिलेख चेक किए हैं। टीम के मंडल की संभागीय टीम भी साथ रही। उन्होने बताया कि स्टेट से आई टीम ने जो अभिलेख मांगे हैं वह उपलब्ध करा दिए गए हैं। बुधवार को टीम जिले के सीएचसी-पीएचसी का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें