महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। सोमवार को बीमारी के चलते मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर के कांशीराम कालोनी निवासी दानिश (20) तीन दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली चरखारी के लोहारी गांव निवासी चूरामन की सात माह की पुत्री काव्या व शेखनपुरा निवासी नरेंद्र (45) की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई। (संवाद)