महोबा। जिले में बुधवार को 130 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 201 स्वस्थ होकर घर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। सीएमओ डा. एमके सिन्हा ने बताया कि बुधवार को 1417 लोगों के सैंपल लिए। गए। जिसमें 130 कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक 3601 संक्रमित सामने आ चुके हैं।वहीं 939 मरीज सक्रिय हैं। जिले में कोरोना से मरने की संख्या 34 हो गई है। (संवाद)