ग्राम कहरा निवासी अनिरुद्ध सिंह (35) पुत्र विजय सिंह के दो साल पहले ट्रेन से नीचे गिरने से दोनों पैर कट गए थे। अपाहिज होने से कारण वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था। शुक्रवार को अनिरुद्ध सिंह की पत्नी दीपा सिंह आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। घर पर सन्नाटा पाकर कमरा बंद कर गैस खोल आग लगा दी। जिससे युवक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि विकलांग होने के बाद से वह खासा परेशान रहते थे। शुक्रवार को घर पर अकेले होने के कारण उन्होंने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बच्चियां है। थानाध्यक्ष नंदलाल भारती का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।