महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 से 21 नवंबर तक होगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद में 840 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब 75 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परिषदीय स्कूलों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्न पत्र संबंधित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के स्तर से तैयार किए जाएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पांच दिन तक चलेंगी। (संवाद)