श्रीनगर (महोबा)। विश्वकर्मा आर्मी के तत्वावधान में रविवार को हुई बैठक में 17 सितंबर को आयोजित होने वाली विश्वकर्मा पूजा की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें तय किया गया कि विश्वकर्मा जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विश्वकर्मा आर्मी के जिलाध्यक्ष केशव विश्वकर्मा के सलारपुरा स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा आर्मी के प्रदेश महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा ने 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को महोबा शहर में शोभायात्रा व बाइक रैली निकाली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को दी। बैठक में क्षेत्रीय सचिव केसी विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर विश्वकर्मा, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, सुबोध विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, खेमचंद, जगमोहन आदि मौजूद रहे।