महोबा। कबरई कस्बे में संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। मोहल्ला विवेकनगर निवासी प्रवेश (22) शुक्रवार की सुबह घर पर थी। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भाई भूपेंद्र ने बताया कि सुबह बहन की अचानक हालत बिगड़ गई और जमीन पर गिर गई। जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को देते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया है। (संवाद)