फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्कूल प्रबंधन के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Dec 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तहसील चरखारी के कस्बा खरेला स्थित एक निजी इंटर कॉलेज की 12 से अधिक छात्राओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों पर लापरवाही, अभद्रता और धमकाने के आरोप लगाए। छात्रा नैनसी शिवहरे, तपस्या सोनी, जानवी , सिमरन, मिनी यादव, अंतरा गुप्ता, शशि, राधा, क्रांति, संस्कृति सिंह, मानसी सिंह, कामिनी सिंह आदि ने आरोप लगाया कि कॉलेज के शिक्षक न तो ठीक से पढ़ाते हैं और न ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं। कई शिक्षक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। विरोध करने पर प्रैक्टिकल नंबर काटने, परीक्षा से वंचित करने व फेल करने जैसी धमकियां दी जाती हैं। बताया कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में नल में गंदा पानी आता है और उन्हें मजबूर में वही पीना पड़ता है। छात्राओं का आरोप है कि उनसे हर महीने 200 अतिरिक्त वसूले जाते हैं जबकि सरकारी फीस केवल 25 रुपए है। यह अवैध वसूली सालों से जारी है। छात्राओं ने विद्यालय की जांच कराने, प्रबंधन और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें